मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर की भावभीनी विदाई एवं नवागत मुख्य अभियंता श्री ए.के. अंबस्ट का स्वागत।
क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) 04 अक्टूबर 2024:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर क्षेत्र में पदस्थ मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर का स्थानांतरण एस.एंड पी. कार्यालय रायपुर में हुआ है, जिन्हे आज तिफरा स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई, इस अवसर पर श्री धर ने कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियो का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी को पावर कंपनी के हित में कार्य करने का आह्वान किया, तथा सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नवागत मुख्य अभियंता श्री ए.के. अम्बस्ट का स्वागत किया गया। श्री अम्बष्ट ने 4 अक्टूबर को अपरान्ह क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया तथा श्री अम्बस्ट ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों कोे संबोधित करते हुये कहा कि बिलासपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति व अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ ही बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर अति.मुख्य अभियंता श्री डी.के.भोजक, कार्यपालन अभियंता श्री बी.के.सरकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। समारोह का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री मुकेश माथुर ने किया ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
