17 अप्रैल को होगी प्रवेश परीक्षा
गौरेला पेंड्रा मरवाही,(वायरलेस न्यूज़ 10मार्च,2022) मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत नक्सल प्रभावित जिलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण शालेय शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल, वाणिज्य, सी.ए., सी.एस. सीएमए तथा क्लैट विषय से संबंधित प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 31 मार्च शाम 4 बजे तक आमंत्रित किए गए है। प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल 2022 दिन रविवार को सुबह 10.30 से 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र और अन्य जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर एवं कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राप्त किया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




