बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) करगी रोड निवासी गीतकार श्रीमती सोमप्रभा तिवारी "नूर" के प्रथम गीत संग्रह " प्रीत की पाती " का विमोचन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव अनिल भतपहरी जी, संपादक एवं साहित्यकार डॉ.दीनदयाल साहू जी एवं कला परम्परा कला बिरादरी के अध्यक्ष डी. पी.देशमुख जी के कर कमलों से कबीरधाम भिलाई में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अनेक प्रबुद्ध साहित्यकार ,विद्वजन एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। "प्रीत की पाती" गीत संग्रह में सोम जी की 86 गीत हैं जिनमें से अधिकांश को स्वर-संगीतबध्द किया जा सकता है।

समसामयिक दौर में भी राधा और मीरा के प्रेम के सदृश ही इनकी रचनाओं में प्रेम के मानवीय और अलौकिक रूप का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। गीतकार सोम ने बहुत कम समय में ही साहित्य जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुई हैं।वे समय-समय पर रेलवे और रेल से बाहर के भी अनेक प्रतिष्ठित मंचों से सम्मानित होती रहीं है।

उल्लेखनीय है कि वे रेलकर्मी हैं।उनकी अनेक रचनाएं आकाशवाणी से प्रसारित भी हुई हैं । विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं तथा अनेक साझा संग्रह में उनकी सहभागिता निरंतर बनी हुई है। उनके इस गीत संग्रह के प्रकाशन एवं विमोचन पर नगर के अनेक रचनाकारों ने बधाई दी है। इनमें डॉ.सुनीता मिश्र,कामना पांडेय,विजय तिवारी, रेणु बाजपेयी नलिन,अमृतलाल पाठक,अशरफी सोनी,मयंक मणि दुबे,अंजनी कुमार तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ला,विनय पाठक आदि प्रबुधजन शामिल हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
