अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फागुन के अवसर पर 15 फरवरी को रायगढ़ नगर में निकलेगी बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा

On: February 7, 2023 5:37 PM
Follow Us:

🅾️ यात्रा में हरियाणा से बुलाई गई शिव जी और हनुमान जी की झांकियां रहेगी विशेष आकर्षण का केंद्र

🅾️ सूरजगढ़ निशान की तर्ज पर रायगढ़ निशान के साथ ढोल धमाल चार घोड़ों की बग्गी यात्रा की शोभा बनाएंगे

रायगढ़ 7 फरवरी : रायगढ़ नगर में फागुन माह के अवसर पर श्री श्याम दीवानो, श्यामभक्तों द्वारा श्री श्याम निशान यात्रा का भव्य आयोजन 15 फरवरी बुधवार को किया गया है। यह फाल्गुन में शानदार तीसरा वर्ष है। निशान यात्रा में को भव्यता देने के लिए तरह-तरह की झांकियां ढोल और धमाल आदि विशेष रूप से जगह-जगह से मंगाए गए हैं। लगभग 1500 सौ से अधिक निशान तैयार किए गए हैं।श्री श्याम निशान यात्रा को लेकर नगर के श्यामप्रेमियो में बहुत ही उत्साह देखा जारहा है। निशान यात्रा सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर गांधी गंज से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर रायगढ़ पहुंचेगी जहां बाबा को निशान अर्पित किए जाएंगे। श्री श्याम दीवाने के प्रचार प्रसार प्रभारी श्यामप्रेमी प्रकाश निगानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शानदार फाल्गुन में निशान का तीसरा वर्ष है और एक माह पूर्व से ही श्यामभक्तों द्वारा इसका जोरशोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए हरियाणा से विशेष तौर पर शिव जी और हनुमान जी की झांकिया बुलवाई गयी है जो आकर्षण का केंद्र रहेगा।साथ ही इसवर्ष सूरजगढ़ निशान की दर्ज एक विशेष रायगढ़ निशान बनाया गया है। बाबा श्याम एक लिए चार घोड़ो की आकर्षक बग्गी मंगाई गई है। जिसमे बाबा श्याम स्वयं विराजमान होंगे। यात्रा में रायपुर से धमाल,पवारजोन,उड़ीसा बरगढ़ से घंटा पार्टी और ढोल वालो की 14 से अधिक आदमियों की टीम साथ रहेगी। निशान यात्रा 15 फरवरी बुधवार को प्रातः 8:30 बजे गाँधी गंज परिवार स्थित श्री राम मंदिर से प्रारंभ होगी। जो गाँधी गंज,श्याम टाकीज चौक, एम.जी.रोड से रामनिवास टाकीज ( श्री अग्रसेन चौक ),इतवारी बाजार सिल्वर पैलेस रोड से गौरी शंकर मंदिर चौक,पैलेस रोड से लाल बिल्डिंग होती हुई,हटरी चौक,गद्दी चौक, सुभाष चौक से संजय काम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर जाएगी।मंदिर में बाबा श्याम को निशान समर्पित किये जायेंगे। यात्रा मार्ग पर जगह- जगह इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा आदि होगा। यात्रा के स्वगात के लिए जगह-जगह जलपान और मिष्ठान आदि की व्यवस्था श्यामप्रेमी द्वारा जाएगी।निशान हेतु रसीद रायगढ़ श्याम मंदिर उपलब्ध है।आयोजको ने बाबा श्याम की निशान यात्रा में अधिक से अधिक श्यामप्रेमियो को शामिल होने का आग्रह किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment