अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

फोन अटेंड कर सुनें लोगों की समस्याएं, कलेक्टर ने की विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा

On: May 28, 2024 4:09 PM
Follow Us:

तत्काल करें विद्युत व्यवस्था बहाल


बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 28 मई 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे सतत् संपर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।
पटेल/108/818
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment