● *बदमाशों पर कसावट : एसएसपी सदानंद कुमार ने 5 और बदमाशों का खोले निगरानी और गुंडा फाइल*…..
*रायगढ़* । आगामी चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल खोली जा रही है, पिछले माह शहर के 08 बदमाशों का गुण्डा फाईल खोला गया था जिससे संबंधित थाने की टीम उन बदमाशों पर सतत निगाह रख सकें ताकि वे आगे किसी प्रकार की अशांति पैदा ना करें । इसी क्रम में आज एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा शहर के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के 01 बदमाश एवं जूटमिल थानाक्षेत्र के 01 बदमाश का गण्डा फाईल खोला गया हैं । वहीं घरघोड़ा थानाक्षेत्र के 02 आदतन बदमाशों की निगरानी फाइल और 01 बदमाश की गुण्डा फाइल खला गया है ।
विदित हो कि एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों की कुंडली खंगालने के निर्देश दे दिये गये थे जिनके निर्देशन पर थानों से बदमाशों की फाइलें एसपी कार्यालय भेजी जा रही है, ऐसे बदमाश जिन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं जो प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पश्चात भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जा रहे हैं, उनकी निगरानी व गुण्डा फाइल खोली जा रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
