बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास कार्यक्रम और लगातार सुरक्षा अभियानों से प्रेरित होकर नक्सलियों द्वारा हथियार डालने तथा बस्तर के नक्सल मुक्त घोषित होने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल कार्यक्रम में विशेशरूप से उपस्थित थे,

उन्होंने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव स्व.विनोद चौबे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह उपस्थित थे उन्होंने भी माल्यार्पण किया।
प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर कार्यकर्ता सिविल लाइन थाना स्थित शहीद चौबे जी स्मारक के समक्ष एकत्रित हुए और नक्सलवाद के आतंक में शहीद हुए सभी वीर जवानों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य की साय सरकार तथा निरंतर संघर्शरत् सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्रभाव को सर्वोपरि रखते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया और शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।
इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, दुर्गेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, रोशन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, आयुष सिंह ठाकुर, आलिन्द्र तिवारी, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेई, निलेश सिंंह, अंकित पाल, मोनू रजक, राहुल सिंह, नितिन पटेल, अमर राजपूत, देवासीस दत्ता, योगेश देवांगन, तनुज वोहरा, गुलशन खांडेकर, अनीश गुप्ता, अरुण लस्कर, पृथ्वी श्रीवास, संदीप श्रीवास, हरीश यादव, साहिल भाभा, मनीष कौशिक, सिद्धार्थ त्रिवेदी, आनंद कश्यप, राहुल महंती, मोनू मिश्रा, शुभम मिश्रा, साहिल बेरिया, अमन सोनी, राम सचदेवा, केशव यादव, शिवांश पाठक, करण पांडे, आकाश पाटले, आदर्श बेरिया सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *