संवाददाता – बाबा पाठक वायरलेस न्यूज़ उमरिया
विश्व विख्यात बांधवगढ़ नेशनल पार्क के परिक्षेत्र मानपुर अन्तर्गत बीट दमना में गस्ती टीम द्वारा बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अबैध रूप से प्रवेश कर वन्य प्राणी भाषा का शिकार कर खाने के उद्देश से पकड़े गए तीन आरोपी क्रमश: (1)मोटू पिता बुद्धा बैगा(2)रवि पिता रूरू बैगा (3)अकाली पिता भदंइया बैगा द्वारा ग्राम दमना में बांधवगढ पार्क बाउंड्री के किनारे बोरी मे भाषा का मांस साइकिल के ऊपर रखे हुए तीनो शिकारियो को वन विभाग ने गिरफ्तार कर परिक्षेत्र मानपुर लाया गया, वहीं कडा़ई से पूंछ ताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया है। और उसी सबूत एवं बयान के आधार पर प्रकरण क्रमांक 7485/25 दिनांक 24/09/2020को पंजीबद्ध किया गया है एवं वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही क्षेत्र संचालक विसेंट रहीम, उप संचालक सिद्धार्थ गुप्ता, के निर्देशन में, उप वनमंडलाधिकारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी मानपुर (बफर ) पवन ताम्रकार , परिक्षेत्र सहायक, विक्रम सिकरवार ,वनरक्षक सूर्यभान सिंह एवं उनकी टीम द्वारा कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
