अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिजली गुल की समस्या से जूझ रही जनता के मुद्दे को शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री से पूछा प्रश्न और जवाब क्या मिला पढ़ें..

On: July 27, 2022 11:59 AM
Follow Us:

बिलासपुर के लिए स्वीकृत 132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन की कार्यवाही जारी

विधानसभा में उठा बिजली कटौती एवं बिजली गुल होने का मामला

नगर विधायक शैलेष पांडेय के प्रश्न पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया जवाब

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन बिलासपुर शहर में बिजली कटौती और बिजली बंद होने एवं बिलासपुर के लिए स्वीकृत 132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन निर्माण का मामला नगर विधायक शैलेष पांडेय ने उठाया।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने पूछा कि बिलासपुर में 132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की अद्यतन स्थिति क्या है

रायपुर (वायरलेस न्यूज) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि बिलासपुर में स्वीकृत 132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु ग्राम लोखंडी में चयनित भूमि निस्तार पत्रक एवं अधिकार अभिलेख में ” छोटे झाड़ में जंगल” मद में दर्ज होने के कारण वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत भूमि के गैर वानिकी उपयोग हेतु अनुमति बाबत प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। परंतु ग्राम सभा लोखंडी द्वारा उक्त स्थान पर विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए भूमि आवंटन हेतु अपने पत्र दिनांक 5/5/2022 द्वारा असहमति व्यक्त किए जाने के कारण विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु उपयुक्त अन्य भूमि की चयन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। सब स्टेशन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि आवंटन के पश्चात प्रशासकीय अनुमोदन एवं निविदा की कार्यवाही उपरांत सब स्टेशन निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

इसके अलावा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि बिलासपुर शहर में बिजली कटौती और बिजली बंद होने की कितनी शिकायतें 1 मार्च 2022 से 30 जून 2022 के बीच प्राप्त हुई और किन-किन कारणों से बिजली बंद हुई है।

जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रश्नाधीन अवधि में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के नगर वृत्त बिलासपुर कार्यालय के क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर शहर में किसी भी प्रकार की बिजली कटौती नहीं की गई है। उक्त अवधि में बिजली बंद होने की कुल 62781 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसके कारण निम्नानुसार हैं।

1- पूर्व नियोजित शट डाउन की अवधि में
2- आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण 33 केवी 11 केवी एवं एलटी लाइनों में आकस्मिक व्यवधान के कारण
3- स्थापित वितरण ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण
4- आंधी तूफान एवं वर्षा के दौरान टीएमसी फ्यूज एवं डीओ फ्यूज जलने के कारण
5- उपभोक्ताओं के सर्विस लाइन ऑफ जंपरों अथवा कटआउट में व्यवधान आने के कारण बिजली गुल हुई है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment