अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर में ओपी चौधरी ने किया पहली बार ध्वजारोहण

On: January 26, 2025 7:10 PM
Follow Us:

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़ 26 जनवरी 25)

पुलिस परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया ध्वजारोहण।

*76 वें गणतंत्र दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने फहराया तिरंगा*

*पुलिस परेड ग्राउंड में गरिमामय समारोह का आयोजन*

*शहीदों के परिजनों का किया सम्मान*

*स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति*

*शासकीय योजनाओं पर आधारित जीवंत झांकी का प्रदर्शन*

*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित*

76वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। वित्त वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षाेल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सुमीत कुमार द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। पुलिस एवं नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास कार्याे की मनोहारी झांकी ने सबका मन मोह लिया।
श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 139 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल है।
*भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन*
परेड कमाण्डर के नेतृत्व में पूरे परिधान में सजे हुए 13 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। परेड में सीनियर कैटेगरी में पहला स्थान जिला पुलिस बल महिला एवं दूसरा स्थान सशक्त पुलिस बटालियन सकरी को मिला। जूनियर कैटगरी में पहला स्थान जूनियर डिवीजन एनसीसी गर्ल्स, दूसरा स्थान गाइड जूनियर डिवीजन और तीसरा स्थान सीनियर एनसीसी गर्ल्स को मिला।
*स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम*
समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहला पुरस्कार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़ी, दूसरा पुरस्कार एम. एल. बी. कन्या शाला, तीसरा पुरस्कार टाईम्स एजुकेशन मल्हार को मिला। इसके अलावा शासकीय कन्या स्कूल सरकण्डा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, देवकीनंदन कन्या शाला और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही।
*योजनाओं पर आधारित झांकी का जीवंत प्रदर्शन*
जिले के विभिन्न 20 विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशीप योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। झांकी में छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में हुए विकास कार्याे पर केन्द्रित शासकीय विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की शानदार झांकी निकाली गई। झांकी में पहला स्थान केन्दीय जेल बिलासपुर, दूसरा पुरस्कार जिला पंचायत और तीसरा पुरस्कार स्कूल शिक्षा विभाग को मिला। समारोह स्थल में प्रदर्शन के बाद सभी झांकियों का शहर में भ्रमण कराया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहंुच सके।
कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता द्वय श्री सौरभ सक्सेना एवं मुकुल शर्मा ने किया। समारोह के अंत में निगम कमिश्नर ने आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment