बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) सरकार नीति तो बना लेती है पर वो सिर्फ कागज़ में रह कर संदूक में पड़े रहती है।।
योजना बनती जनता के लिए हैं और सरकारी कर्मचारी जनता को छोड़ अपना भला कर लेते हैं।
ठीक इसी तरह बिल्हा के सहकारी बैंक का हाल है।
यहां बैंक के खातादार 22000 हैं ।
बैंक पर आश्रित लगभग 85 गांव हैं।
ग्रामीणों को यहां अपने ही पैसे निकलने के लिए दिनों दिनों तक लाइन लगाना पड़ता है , तब जा कर इनका पैसा मिलता है।
खाताधारकों के अनुसार इस बैंक में पर्याप्त काउंटर की सुविधा नहीं है , सिर्फ 1 काउंटर खुला रहता है और अत्यधिक भीड़ रहती है।।
पासबुक प्रिंटर एवम लेजर खाता प्रिंटर भी एक ही है , जो आए दिन बिगड़ा रहता है।।
एक बार प्रिंटर को बनवाने के लिए 2 हफ्ते तक लग जाता है, और बिलासपुर बनने जाता हैं।
पासबुक पिछले कई वर्षो से छपा नही हैं, पासबुक न छपे रहने से ग्राम वासियों को पता नहीं चलता अकाउंट में पैसा कितना है और इस कारण से भी भीड़ और अव्यवस्था का आलम रहता है।
एक बार में या 1 दिन में आप सिर्फ ₹49000 ही निकालने की अनुमति देते हैं।
बैंक के कई कर्मचारी चाय पानी का पैसा बोलकर ₹500 तक ग्रामीणों से और किसानों से ले लेते हैं ।
आम आदमी पार्टी इस विषय पर शीघ्र कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देगी।।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




