Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

ब्रेकिंग – कानन पेंडारी में आंधी से गिरा बिजली का 90 फीट ऊंचा टावर, युद्धस्तर पर सुधार कार्य में जुटे अफसर

On: May 13, 2022 6:15 PM
Follow Us:
--Advertisement Here--
  • 132 केवी टावर गिरने से 70 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 13 मई 2022 ) । शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली का 90 फीट ऊंचा ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर गिर गया, इससे रतनपुर,कोटा क्षेत्र समेत लगभग 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग का अमला तुंरत मौके पर पहुंचकर विद्युत सुधार में जुट गया है। वैकल्पिक व्यवस्था करके कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिलासपुर के
चकरभाठा से कोटा तक 132 किलोवोल्ट की हाईटेंशन लाइन जाती है। आज शाम आए चक्रवात के कारण इसका एक टावर गिर गया, जिसकी ऊंचाई लगभग 90 फीट और 4 टन वजनी था। इसके गिरने से 33 केवी के दर्जनभर विद्युत उपकेंद्रों में सप्लाई बाधित हो गई।

जानकारी मिलने पर तुरंत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुख्यालय से उच्च अधिकारियों ने तत्काल विद्युत अमले को रात में ही काम शुरू करने के निर्देश दिये।

बिलासपुर रीजन के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि इससे लगभग 70 गांव में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। भिलाई स्थित कर्मशाला से शनिवार को नया टावर लगाने के लिये सामग्री रवाना की जाएगी। इसके बाद नया टावर खड़ा किया जाएगा। 90 फीट ऊंचा टावर खड़ा करने के पश्चात ईएचटी लाइन जोड़ा जाएगा। स्थल पर अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे, श्री वाय. के.मनहर, श्री आर.के.अग्रवाल कार्यपालन अभियंता श्री अमर चौधरी एवं श्री मिथलेश दुबे भी उपस्थित हैं।

Author Profile

Amit Mishra

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment