भाजपा प.मण्डल बिलासपुर के अध्यक्ष एवं पार्षद बबलू कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ घोंघा जलाशय कोटा में जन्मदिन मनाया

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) रविवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मण्डल बिलासपुर के सभी कार्यकर्ताओं के साथ घोंघा जलाशय कोटा में दीवाली मिलन समारोह और मण्डल अध्यक्ष एवं नगर निगम बिलासपुर के पार्षद श्री लक्ष्मी नारायण कश्यप “बबलू” का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर पश्चिम मंडल के भाजपा के कार्यकर्ता सदस्य सहित महिलाएं भी शामिल हुई।

जिसमें कई प्रकार के खेल मनोरंजन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और पूरे कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने शपथ भी ली गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजेश सिंह ठाकुर,महामंत्री द्वय विजय यादव संजय अग्रवाल,उपाध्यक्ष श्वेता पांडे,मेलु साहू,कोषध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय , एवं श्रीमती त्रिवेणी भोई ने मुख्य भूमिका निभाई।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *