बिलासपुर: ( वायरलेस न्यूज) भाटिया रेसिडेंसी के फ्लैट में भीषण आग, लाखों का नुकसान मंगला क्षेत्र स्थित भाटिया रेसिडेंसी के एक फ्लैट में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह फ्लैट यश रेलवानी एवं मधु रेलवानी का बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में यश रेलवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी छोटी बहन को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए हुए थे, उसी दौरान फ्लैट में आग लग गई। जब तक वे वापस पहुंचे, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
आग इतनी भीषण थी कि घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। फर्नीचर, नगद राशि, टाइल्स, चौखट, दरवाजे, किचन का सामान, महत्वपूर्ण कागजात और गहने—all सब कुछ आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वैसे शाम से ही बिजली नहीं थी फिर शार्ट सर्किट से कैसे हो सकता है यह गले के नीचे नहीं उतरता है वैसे अपुष्ट सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि घर पर बिजली नहीं होने की स्थिति में मोमबत्ती जला रखे थे और इलाज के लिए जलता मोमबत्ती छोड़ चले गए थे और पर्दा पर आग लगा और देखते देखते आग बढ़ गया किसी ने मोबाइल कर उन्हें सूचना दी गई तब पूरा घर आग के हवाले चढ़ गया। आग पर सुबह 3बजे काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक रूप से परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
