अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मंडल के प्रमुख स्टेशनों में तैनात है मेरी सहेली की टीम ,महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रे़सुब बिलासपुर मंडल

On: January 13, 2023 2:06 PM
Follow Us:

मेरी सहेली योजना के तहत सुनिश्चित की जा रही है गाड़ियों में महिला यात्रियों की सुरक्षा

बिलासपुर :- ,(वायरलेस न्यूज 13 जनवरी 2022) रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अकेली यात्रा कर रही महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरी सहेली योजना चलाई जा रही है यह योजना मुख्यतः लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है|मेरी सहेली योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाडी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल अर्थात मेरी सहेली की टीम को मिल जाती है | नामित स्टेशनों में ट्रेन के आगमन पर मेरी सहेली की टीम गाड़ियों में जाकर अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, उनकी यात्रा अनुभव से परिचित होती है | साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसका समाधान किया जाता है । अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान में बिलासपुर मंडल के रायगढ, चांपा, कोरबा, बिलासपुर, अनुपपुर एवं शहडोल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल मेरी सहेली टीम तैनात की गई है | ये टीम मंडल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली नामित यात्री गाडियों जैसे हावडा-मुंबई मेल, आजाद हिन्द एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, छत्तीसगढ एक्सप्रेस, गीतांजली एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस सहित 40 गाडियों में रेलवे सुरक्षा बल की मेरी सहेली टीम द्वारा अकेली महिला यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है । इस प्रकार बिलासपुर मंडल की मेरी सहेली टीम द्वारा प्रतिदिन लगभग 350 अकेली यात्रा कर रही महिला यात्रियों से संपर्क कर उनकी यात्रा अनुभव से अवगत होकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये अकेले सफर कर रही महिलाओं को सुरक्षित उनकी मंजिल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment