अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मनेन्द्रगढ़ में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

On: August 10, 2025 4:11 PM
Follow Us:

मनेन्द्रगढ़ में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मनेन्द्रगढ़.( वायरलेस न्यूज़)
स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और गगनभेदी नारों के बीच, रविवार को मनेन्द्रगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले के नेतृत्व में यह यात्रा भगत सिंह तिराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शहीद स्मारक – जय स्तम्भ चौक पहुंची।

यात्रा में सैकड़ों की संख्या में देशभक्त नागरिक, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे रास्ते “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिन्द” जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारे गूंजते रहे।

जय स्तम्भ चौक पर समापन अवसर पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का उद्बोधन”यह तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की अनगिनत कुर्बानियों और त्याग का प्रतीक है। आजादी हमें सहज रूप से नहीं मिली, लाखों वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

आज हम सभी का दायित्व है कि इस तिरंगे की शान, देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें। नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और सेवा की भावना से जोड़ना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। हम सबको मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मोर तिरंगा, मोर अभिमान — यह अभियान सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देशप्रेम की लौ को प्रज्वलित करने का प्रयास है। आज यहां उपस्थित हर चेहरे पर तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व साफ झलक रहा है।

हमें यह याद रखना होगा कि स्वतंत्रता की रक्षा सिर्फ सैनिकों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जिस दिन हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, सेवा और समर्पण के साथ काम करेंगे, उस दिन भारत सबसे ऊंचाई पर होगा।”
यात्रा के दौरान रंग-बिरंगे तिरंगों से सजे नगर के दृश्य, देशभक्ति गीतों की गूंज और उत्साह से भरे चेहरे, मनेन्द्रगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment