● *मवेशी तस्करों से घरघोड़ा पुलिस ने कराया कृषिधन मवेशियों को मुक्त, तस्करों पर पशुक्रूरता की कार्यवाही*…….

*रायगढ़* । आज दिनांक 06.06.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा तमनार रोड़ पर नाकेबंदी कर दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है । टीआई शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु तस्कर भारी संख्या में कृषिधन मवेशियों को मारते-पीटते, बेरहमी पूर्वक हांकते हुए झारखंड़ की ओर लेकर जा रहे है। घरघोड़ा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम (1) फुलचंद उरांव पिता चमरा उरांव उम्र 48 वर्ष (2) लोली खडिया पिता कन्दराराम खडिया उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ छ.ग. का होना बताये जिनके पास से 78 नग कृषिधन मवेशी कीमत करीब 2 लाख रूपये का जप्त किया गया है जिसे आरोपियों द्वारा हांडीपानी सिंकाजोर ले जाना बताया गया ।

आरोपीयों के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 11 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जप्त मवेशियों के दाना पानी की व्यवस्था हेतु अस्थायी रूप से स्कूल कंपाउंड में रखवाया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
