अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मस्तूरी विधायक ने किया महमंद धान खरीदी केंद्र का अचौक निरीक्षण
पकड़ी गई अतिरिक्त धान खरीदी तो विधायक ने अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश

On: December 29, 2022 9:14 AM
Follow Us:

मस्तूरी विधायक ने किया महमंद धान खरीदी केंद्र का अचौक निरीक्षण
पकड़ी गई अतिरिक्त धान खरीदी तो विधायक ने अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) सरकार की तरफ से समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी में धान बेचने वाले किसानों को खुलेआम नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक ओर टोकन के लिए लगातार सोसाइटी के चक्कर लगवाया जा रहा है तो वहीं किसानों की धान तौल के लिए बोरी में भरते समय प्रत्येक बोरी में डेढ़ से दो किलो ज्यादा धान भरा जा रहा है।
इन्ही शिकायतो पर बुधवार को मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने महमंद धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया जिस दौरान धान उपार्जन केंद्र महमंद में भारी गड़बड़ी पकड़ में आई। उपार्जन केंद्र प्रभारी टंकेश्वरी साहू की उपस्थिति में जांच के दौरान कांटा बाट के साथ दर्जन भर हमाल उपस्थित थे। धान की बोरियों में अधिक धान की आशंका व्यक्त की गई। जिस दौरान विधायक के निर्देश पर इंस्पेक्टर द्वारा पुनः धान की बोरियों का वजन कराया गया। इस दौरान सभी कट्टों में लगभग डेढ़ से दो किलो ग्राम अतिरिक्त धान मिला। जिस पर मस्तूरी विधायक ने कहा कि इस तरह से इस समिति में लगभग 10000 कुंटल धान खरीदी की गई है जिसमें किसानों को लाखों का लाखों का चूना लगा है
मस्तूरी विधायक ने मार्फेड के अधिकारियों को समिति द्वारा खरीदे गए पूरे धान व किसानों को हुए नुकसान की जांच करने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ।
निरीक्षण के दौरान मस्तूरी विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह महमंद धान खरीदी केंद्र निगरानी समिति के सदस्य अशोक साहू मनोज सिंह ठाकुर चंद्रप्रकाश सूर्या दीपक साहू, नारद रजक, कुलदीप रजक ,माधव साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वह किसान वर्ग उपस्थित रहे

इस तरह करते है गोलमाल

शासन के नियम के अनुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। लेकिन गीले धान के वजन को आड़ बनाकर समिति वाले डेढ़ से दो किलो तक ज्यादा धान भर रहे हैं। किसान आपत्ति करे तो कह दिया जाता है कि परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता है। जिसके बाद एक बोरे का वजन 40 किलो से कम हो जाता है। जांच में यह सामने आया है कि ग्राम पंचायत महमंद की धान खरीदी केंद्र में पता चला कि यहां किसानों से लिए गए धान के प्रत्येक बोरे में डेढ़ से दो किलो ग्राम तक अधिक तौल कर ले रहे थे। जब धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री मति टंकेश्वरी साहू इस बात की जानकारी मस्तूरी विधायक ने ली तो वे गोलमाल जवाब देती रही

शार्टेज दूर करते हैं ज्यादा धान लेकर

समिति को होने वाले इस नुकसान के बदले किसानों का धान ज्यादा लेकर शार्टेज की समस्या दूर कर ली जाती है। बिल्हा परिक्षेत्र के सबसे बड़े सोसाइटियों में महमंद का नाम पहले आता है। यही नहीं आसपास के खरीदी केंद्र में विगत कई सालों से शार्टेज की समस्या नहीं आई है। इसका भी एक बड़ा कारण यह है कि किसानों का धान तौल के समय ज
धान एक्स्ट्रा लिया जा रहा है।

क्या है सूखत

सूखत यानी धान का सूखना है। एक बोरे में 40 किलो के हिसाब से धान भरा रहता है। जब कस्टम मिलिंग होती है तो ट्रक में लोड होने के बाद धान के तौल में जो अंतर आए वह सूखत की मात्रा होती है। परिवहन नहीं होने पर सूखता है। नियमों के तहत 40 किलो के बाद बारदाने के वजन के बराबर 680 या 700 ग्राम तक तौल सकते हैं। इससे ज्यादा नहीं तौल सकते हैं। और अगर ज्यादा तौलते तो यह किसानों को होने वाला नुकसान है। इसका विरोध करने पर किसानों को धान वापस करने धमकी तक दी जाती है। हर साल शिकायत के बावजूद भी शासन प्रशासन की तरफ से कोई निगरानी समिति नहीं बनती उच्च स्तरीय अधिकारी की शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई ना होकर महज खानापूर्ति होती है।

Box

महमंद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बुधवार को महमंद सहित मस्तूरी विधायक ने विभिन्न धान केंद्रों का भी निरीक्षण किया महमूद के बाद मस्तूरी विधायक श्री जयराम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने केन्द्र का निरीक्षण किया साथ किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि किसानों को हो रहे नुकसान का आकलन कर सही वजन कर धान खरीदें

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment