लोरमी(वायरलेस न्यूज़) । देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जहां छत्तीसगढ़ के कोने कोने में महंगाई को लेकर समस्त कांग्रेसी अपने अपने घरों के बाहर धरना दे रहे है वहीं लोरमी में भी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जवाहर साहू भी अपने निवास के बाहर तख्ती टांगे धरना दिया ।
श्री साहू ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मंहगाई से पिसी चली जा रही है जिससे जनता का बुरा हाल है, बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने जमकर समर्थकों के साथ नारेबाजी भी की।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की गई थी। इसके अनुक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों को भी धरना प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि कोविड की स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसियों को अपने अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन करने की भी हिदायत दी थी।
इसके तहत लोरमी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जवाहर साहू ने भी प्रातः 10:00 से 12:00 तक अपने घरों के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तख्तियां थामें बैठे रहे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
