मुंगेली एवं बरेला उप केन्द्रो के निरीक्षण में पहुंचे ईडी
बकाया वसूली के दिए निर्देश
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 11 जनवरी 2022 ) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल मुंगेली एवं बरेला (तखतपुर) 33/11 केव्ही उपकेन्द्रों के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने इन सबस्टेशनों के अंतर्गत स्थापित सभी फीडरों पर चलने वाले विद्युत लोड की जानकारी लेकर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाने, उपकेन्द्रों की साफ-सफाई, पॉवर प्रोटेक्शन के लिए 33 केव्ही व 11 केव्ही के एलए स्थापित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। साथ ही साथ सभी वितरण ट्रांसफार्मरों में ब्रीथर लगाने के अलावा सबस्टेशन में सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता श्री आर.के.अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.चौहान, सहायक अभियंता श्री प्रमोद चौबे, श्री अंशु वार्ष्णेय व श्री दीप्तेन मुखर्जी उपस्थित रहे।
श्री पटेल ने उपकेन्द्र एवं कार्यालय में संबंधित सहायक यंत्री, कनिष्ठ यंत्री, एवं तकनीकी कर्मचारियों के नाम, पदनाम तथा मोबाईल नंबर लिखने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए भटकना न पडे़। बकाया राजस्व वसूली करने, बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने एवं भुगतान नही करने पर नियमानुसार कार्रवाई के करने निर्देश भी दिये।
Author Profile
Latest entries
अन्यAugust 9, 2026Test
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो





