जगदलपुर.17अक्टूबर 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर दशहरा में शामिल होने दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे हुए हैं। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष श्री विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायकगण श्री मोहन मरकाम, श्री राजमन बेंजाम, श्रीमती देवती कर्मा, क्रेडा के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार और जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष श्रीमती सफीरा साहू भी मौजूद थीं।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *