अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

On: June 23, 2021 4:57 PM
Follow Us:


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़23 जून 2021 ) वन विभाग द्वारा आज सकरी स्थित वन चेतना केन्द्र में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत् एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में इस योजना के तहत् कृषि वानिकी को प्रोत्साहन, किसानों, पंचायतों तथा वन प्रबंधन समितियों की आय बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर भी शामिल हुए।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ भी जोड़ा गया है। जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020-21 में धान की फसल ली है, यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से यदि वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाता है तो एक वर्ष बाद सफल वृक्षारोपण की दशा में संबंधित ग्राम पंचायतों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इससे पंचायतों की आय में वृद्धि होगी। इसी प्रकार संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पास उपलब्ध राशियों से यदि वाणिज्यिक आधार पर राजस्व भूमि पर वृक्षारोपण किया जाता है, तो पंचायत की तरह ही संबंधित समिति को एक वर्ष बाद 10 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि इस योजना से कृषि वानिकी को प्रोत्साहन मिलेगा। किसानों की आय में वृक्षारोपण के माध्यम से वृद्धि होगी। बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित होगा। योजना के तहत् गैर वनीय क्षेत्रों में इमारती, गैर इमारती, फलदार वृक्ष, बांस, अन्य लघु वन उपज एवं औषधीय पौधों का वृह्द पैमाने पर रोपण किया जायेगा।
कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिस एस., वन मण्डलाधिकारी श्री कुमार निशांत, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक, वन विभाग के एसडीओ, रेंजर, वन प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य प्रतिभागी सम्मिलित हुए।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment