अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुम्बई मेल एवं अमरकंटक में मिला कैमरा और मोबाइल
रेसुब रायपुर ने यात्रियों को सौपा

On: June 1, 2022 5:15 PM
Follow Us:

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल की सजकता से ट्रेनों में लगातार यात्रियों के छूट रहे समान उन्हें रेल सुरक्षा बल द्वारा सही सलामत बरामद कर सुपुर्द किये जा रहे है। रेल सुरक्षा बल रायपुर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त क निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गनिर्देशन में आज दिनांक 01 जून को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर द्वारा गाड़ी संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के अनुरक्षण दल में बिलासपुर से रायपुर तक तैनात प्र. आ. बी. बी. नन्नवरे को सूचना दी गई कि एक यात्री जो कि भोपाल से बिलासपुर तक यात्रा कर रहा था उसका मोबाइल सैमसंग कीमत 18000/- कोच नंबर ए-2 के बर्थ संख्या 25 में छुट गया है। सूचना पर अनुरक्षण दल के बल सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी के कोच संख्या ए-2 को चेक कर मोबाइल को बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया तथा इसकी सूचना यात्री को दी गई। यात्री के अनुरोध पर उक्त मोबाइल को उनके परिचित को सही सलामत सुपूर्द किया गया। वही एक जून को गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल में कोच संख्या एम-2 बर्थ संख्या-41 में रायपुर से मनमाड़ तक यात्रा कर रहे यात्री नीलकमल सेन द्वारा गाड़ी में बिलासपुर से दुर्ग तक तैनात रेलवे सुरक्षा बल अनुरक्षण दल प्रभारी उप निरीक्षक एन. के. यादव को सूचना दी गई कि उनका एक पिट्ठु बैग जिसमें एक कैमरा, लेंस, चार्जर, मेमोरी कार्ड इत्यादि जिसका अनुमानित कीमत 40000/- गाड़ी में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर छोड़ दिया गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक द्वारा इसकी सूचना पोस्ट प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर को दी गई । पोस्ट प्रभारी द्वारा मण्डल टास्क टीम एवं प्लेटफार्म में तैनात बल सदस्यों को बैग की चेकिंग हेतु लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर प्लेटफार्म संख्या एक से बैग को सही सलामत बरामद कर यात्री के छोटे भाई प्रमोद कुमार सेन को सही सलामत सुपूर्द किया गया। दोनों यात्रियों ने अपना सामान मिलने पर रेल सुरक्षा बल रायपुर को साधुवाद दिया ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment