● मृतक के पिता बेटे की मारपीट से आई चोट पर जताये थे हत्या की आशंका, मर्ग जांच में हत्या का खुलासा….
रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) दिनांक 19.08.2021 के दोपहर थाना पुसौर अन्तर्गत रनभांठा में रहने वाले महेन्द्र मिश्रा की मृत्यु बालाजी मेट्रो अस्पताल चक्रधरनगर में हुई थी । मृतक के पिता द्वारा उसके पुत्र की मृत्यु के संबंध में ग्राम रनभांठा के सरपंच पति राज कुमार छत्तर एवं परिवारवालों के मारपीट से महेन्द्र की मृत्यु के संबंध में संदेह व्यक्त कर जिला पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच तक संयम बरतने के निर्देश देते हुए मृतक के पिता को सांत्वना दिया गया था । घटना के संबंध में मर्ग जांच उपरांत मृतक के शव का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया । जिसमें मृतक महेन्द्र मिश्रा के शरीर पर आई चोंटो को ठोस, नुकीली वस्तु से आई चोट के कारण लेख किया गया है । मर्ग जांच पर गवाह के कथन पर यह बात सामने आई कि मृतक महेन्द्र मिश्रा सरपंच पति राज कुमार छत्तर के द्वारा ग्राम रनभांठा में कराये जा रहे विकास कार्यो को लेकर पहले से विरोध करता था जिसके कारण राजकुमार छत्तर हमेशा महेन्द्र से रंजीश रखता था कि दिनांक 19.08.21 के लगभग 11:30 बजे विकास कार्यो को लेकर टोका-टाकी करते हुये राज कुमार छत्तर के घर बैठक कमरा में जाकर महेन्द्र विरोध जताया जिसको लेकर दिनांक 19.08.21 के दोपहर 12 बजे करीब *राज कुमार छत्तर, उसका भाई जन्मजय छत्तर और गंगाराम छत्तर व सरपंच पति राज कुमार छत्तर का मित्र चैतन रात्रे सभी साकिनान रनभांठा थाना पुसौर* महेन्द्र मिश्रा को मारपीट किये, जिसका ईलाज दौरान मौत हो गया । मर्ग जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 186/2021 धारा 302,34 ता0हि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुसौर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
