राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके 24 मार्च को बिलासपुर आएंगी


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 21 मार्च 2022/राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके गुरूवार 24 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रही हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके दोपहर 12 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। दोपहर 2.15 बजे उनका बिलासपुर आगमन होगा। वे शाम 4 बजे हाईकोर्ट के सामने स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाम 5.15 बजे एसईसीएल गेस्ट हाऊस पहुंचेंगी। इसके बाद रात्रि 11.58 बजे उस्लापुर रेलवे स्टेशन से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *