चेकिंग के दौरान 10 लाख रूपये कीमत की चांदी के जेवर जप्त
रायपुर (वायरलेस न्यूज)अपराधों की रोकथाम सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली अनुविभाग) श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 03.04.2024 को थाना मौदहापारा के सामने थाना स्टाफ द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को चेक करने पर कार में चांदी के जेवर रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कार में सवार व्यक्ति से चांदी के संबंध में पूछताछ करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज तत्काल प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति के कब्जे से 20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमती लगभग 10,00,000/- (दस लाख रूपये) थाना मौदहापारा में जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
