बिलासपुर / (वायरलेस न्यूज़) दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के सामने विधायकों और मंत्रियों सहित सैकड़ों कांग्रेसियों को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया वही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है उक्ताशय की जानकारी स्वयं विधायक पांडेय ने मोबाइल पर वायरलेस न्यूज़ को दी है। गौरतलब है कि ई डी के द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है कांग्रेसियों का मानना है कि यह मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है और ईडी जबरदस्ती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को परेशान कर रही है

ऐसे में जब से नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है तब से कांग्रेस के नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं और इस पूछताछ का विरोध कर रहे हैं मंगलवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूछताछ के लिए एडजस्टमेंट डायरेक्टरेट में बुलाया गया था जिसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ के नेता भी दिल्ली कूच करने गए थे जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मंत्री और वरिष्ठ नेता के अलावा विधायक भी यहां पहुंचे थे

बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे इस सत्याग्रह आंदोलन का हिस्सा बनने रायपुर पहुंचे थे जहां मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार दिल्ली पुलिस की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं तो वही लगातार हो रही कार्यवाही के बाद अब उम्मीद है कि यह मामला और तूल पकड़ेगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




