रेल्वे स्टेशन शहडोल में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ साथ विशाल तिरंगा रैली का आयोजन

शहडोल।म.प्र.(वायरलेस न्यूज़) स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल के निरीक्षक श्री मनीष कुमार ने स्टेशन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ-साथ सशक्त भारत निर्माण का संदेश देते हुए ध्वजारोहण किया। आरपीएफ के सभी जवानो एवं कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, कर्मचारियों और सज्जनों ने तिरंगे के नीचे खड़े होकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए I रेलवे स्टेशन शहडोल के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. प्रसन्ना आर. लोध द्वारा रेलवे ग्राउंड में ध्वजारोहण करते हुए रेलवे स्कूल द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं की परेड का निरीक्षण रेलवे प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में किया I छात्र छात्राओं को गुणवत्ता आधार पर शील्ड प्रदान की एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की, साथ ही रेल प्रशासन के समस्त विभागों के कार्यों का आकलन पश्चात रेल सुरक्षा बल को सम्मान स्वरूप सुरक्षा शील्ड भी प्रदान की, रेल सुरक्षा बल प्रभारी शहडोल की अगुवाई में रेलवे प्रशासन के अधिकारियों उप मुख्य अभियंता (निर्माण) रेलवे शहडोल श्री प्रदीप तुराले, ए आर एम डॉ. प्रसन्ना आर. लोध, कार्यकारी अभियंता श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य स्टेशन प्रबंधक बी एल मीणा, वाणिज्य निरीक्षक प्रकाश कुमार साहू एवं अन्य के साथ पूरी रेलवे कॉलोनी में दुपहिया एवं चार पहिया वाहन से तिरंगा रैली निकाली गई, तत्पश्चात रेल सुरक्षा बल व विराट ऑटो संघ ने साथ मिलकर शहडोल शहर में परमट, पुराना गांधी चौक, जैन मंदिर, नया गांधी चौराहा, जय स्तंभ चौराहा, कमिश्नर कार्यालय के बगल से होते हुए बाईपास मार्ग, फिर बाणगंगा मेला मैदान, कोटमा तिराहा, नया बस स्टैंड से इंदिरा चौक, दरभंगा चौक से वापस रेलवे स्टेशन शहडोल तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विशाल तिरंगा रैली निकाली I रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक शहडोल द्वारा झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन शहडोल से किया, तिरंगा रैली के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन का यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाने में संपूर्ण सहयोग रहा, रैली के दौरान हर घर तिरंगा, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ संपूर्ण जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव की बधाई दी गई I
मीडिया द्वारा प्राप्त सहयोग के लिए मीडिया का आभार भी प्रकट किया गया I
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो




