रायपुर (वायरलेस न्यूज) ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत्,मंडल टास्क टीम रेसुब रायपुर व स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर के साथ एक आदतन आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 20.01.2023 को समय 12.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम रायपुर प्रभारी उप नि ए जेड चौधरी, उप नि. एस थानापति, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ.संदीप गिरी, आरक्षक देवेश सिंह और स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर के सउपनि डी. के. शुक्ला, आ. 945 के. आलम व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के एंट्री गेट नंबर 01 के पास एक व्यक्ति को स्टील की चाकू लेकर स्टेशन आने जानें वालों लोगों एवम यात्रियों को चाकू लहराकर डराते धमकाते हुए घेरा बंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर अपना नाम- राजकुमार साहू, पिता- भूखऊ राम साहू, उम्र 45 साल, साकिन- वार्ड नं 34, सरस्वती नगर, चंडी चौक दुर्ग,थाना- कोतवाली, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) का निवासी बताया , आगे की पूछताछ में उसने बताया कि उसके विरद्ध पूर्वं मे GRPरायपुर मे चोरी का अपराध दर्ज है । लोहे की चाकू को उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,उक्त आरोपी को पकड़कर स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर लाया गया जिसके विरुद्ध स्थानीय पुलिस थाना गंज रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 42/2023 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट ,दिनाँक 1 20.01.2023 को मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
