रायपुर । बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) रविवार को रेसुब रायपुर के बल सदस्यों ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रेल्वे स्टेशन सरोना,रेसुब रायपुर के बैरक प्रांगण और रेल्वे कालोनी में पेड़ लगाकर ऑक्सीजन युक्त हवा को पाने अपनी महती जिम्मेदारी को निभाया। इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक मनोरंजन मुखर्जी ने वायरलेस न्यूज़ को मोबाइल से जानकारी देकर बताया कि रविवार दिनांक 17जून 2022 को 75वे आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महा निरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए. एन. सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों तथा मुख्य स्टेशन प्रबंधक सरोना एवं अन्य रेल कर्मचारियों के साथ मिलकर सरोना रेलवे परिक्षेत्र में तथा उसके पश्चात रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर बैरक प्रांगण एवं रेलवे कॉलोनी में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान कुल 100 पौधे लगाए गए हैं। ये पेड़ जो अमृत महोत्सव के तहत रेसुब बल रोपित कर रहा है जब ये वटवृक्ष का रूप धारण कर लेंगे तब लोगो को ऑक्सीजन युक्त शुद्ध हवा प्राप्त होगी ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *