रांची (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज)
लातेहार के चंदवा में रेल कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सली हमला, दर्जनों वाहनों को फूंका
लातेहार के गुंजराई गांव में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है. इस दौरान काम कर रहे दो इंजीनियर को बंधक बनाया. वहीं, साइट में खड़े दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पतरातू से सोननगर तक बन रहे थर्ड रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन साइट पर लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजराई गांव के नजदीक नक्सलियों ने मंगलवार (21 नवंबर, 2022) की शाम बड़ी घटना को अंजाम दिया है. उक्त निर्माण कार्य RBNL कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. कांट्रेक्टर TTEOPL के 188 नंबर ब्रिज (डगडगी पुल साइट) पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया. इस दौरान यहां काम कर रहे दो कर्मियों को नक्सलियों द्वारा बंधक बनाने की सूचना मिली. साथ ही नक्सलियों ने दर्जनों वाहन एवं उपकरण को आग के हवाले कर दिया. नक्सली रवींद्र गंझू के दस्ते द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. इस आगजनी में करीब 15 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है.
एक माह पहले भी हुआ था हमला
मालूम हो कि नक्सलियों ने पिछले 21 अक्टूबर को थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य कर रही KEC के माल्हन कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने हमला किया था. इसमें तीन कर्मियों को गोली लगी थी. बता दें कि इन दिनों नक्सलियों का दबदबा लगातार क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
