अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान 34 मामलों में 64 लाख से ऊपर की रिकवरी आरपीएफ को मिल रही है लगातार सफलता

On: April 23, 2024 10:41 PM
Follow Us:

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान
34 मामलों में 64 लाख से ऊपर की रिकवरी आरपीएफ को मिल रही है लगातार सफलता
बिलासपुर। वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर की विशेष टीम लगातार 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में है इसी दरमियान टीम ने 34 मामलों में 64 लाख से ऊपर के माल और नगद राशि बरामद करने में सफलता हासिल की है । ‌रेसुब/अपराध गुप्तचर शाखा /प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि ‌‌लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन एवं वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त के कुशल नेतृत्व में अन्य राज्यो से आयात/निर्यात होने वाले Narcotics substance, Liquor, Cash, Precious Matals इत्यादि के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, पार्सल सामानों के साथ साथ यात्री गाडियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यवाही के दौरान रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर मंडल द्वारा अवैध परिवहन की रोकथाम के तहत मादक पदार्थ गॉंजा के 17 मामलांे में लगभग डेढ क्विंटल गॉंजा अनुमानित कीमत 3012380/-रूपये , शराब के 08 मामलों में 106 लीटर शराब अनुमानित कीमत 53750/- रूपये , 08 मामलों में 3113600/- नगद कैश की बरामदगी तथा 04.468 किलो चॉंदी कीमत 250000/- रूपये के साथ कुल 34 मामलों में चौसठ लाख रूपये से अधिक की बरामदगी की जा चुकी है।
इसी क्रम में दिनांक 22.04.2024 को बिलासपुर स्टेशन में रेसुब/अपराध गुप्तचर शाखा /प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर एवं स्टाफ द्वारा स्टेशन प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान पीएफ नंबर 08 से एक व्यक्ति नाम पता दीपक तलरेजा वल्द तारा चंद तलरेजा उम्र- 30 वर्ष, साकिन- भगत सिंह वार्ड,शंकर दाल मिल के पास, आवरेठी, भाटापारा , जिला बलौदाबाजार छग को संदिग्ध पाकर रोका गया एवं चेकिंग के दौरान 9,39,100/- रूपये (नौ लाख उन्तालीस हजार एक सौ रुपये) कैश बरामद कर नोडल अधिकारी लोकसभा चुनाव दल बिलासपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है तथा यह अभियान लगातार जारी है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment