अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वनरक्षक से भयादोहन करने वाले तथाकथित पत्रकार पर मरवाही पुलिस ने किया मामला दर्ज

On: May 9, 2023 6:03 PM
Follow Us:

गाली गलौज जातिगत अपमान एवं भया दोहन के मामले में हुआ है मामला दर्ज

पुलिस में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी हुआ फरार

मरवाही (वायरलेस न्यूज) :- वनरक्षक को पत्रकार होने का धौंस दिखा कर भ्रष्टाचार के मामले में फंसा देने की धमकी दे भयादोहन करते हुए गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने के मामले में मरवाही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। इस मामले में पुलिस ने तथाकथित पत्रकार सुशांत गौतम पर भारतीय दंड विधान की धारा 294, 384 एवं एससी एसटी एक्ट 3 ( 1)10 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। मरवाही पुलिस द्वारा वनरक्षक सुनील चौधरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज होने के बाद तथाकथित पत्रकार एवं फरार हो गया है।

इस संबंध में मरवाही पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरवाही वन मंडल वन विभाग में पदस्थ वनरक्षक सुनील चौधरी की रिपोर्ट पर आरोपी पर यह कार्यवाही हुई है। पीड़ित वन कर्मचारी वर्तमान में वनरक्षक के पद पर पेंड्रा वन परिक्षेत्र
मेंपदस्थ है । आरोपी पर पीड़ित 1 कर्मचारी पर 5 महीने पूर्व मरवाही थाने में की गई शिकायत पर विभिन्न स्तरों पर की गई शिकायत एवं जांच के आधार पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले के अनुसार 31 दिसंबर 2022 के सुबह करीब 11.00 बजे मरवाही वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनरक्षक सुनील चौधरी अपने पूर्व निवास वन परिसर कलोनी मरवाही में था उसी समय तथाकथित पत्रकार सुशांत गौतम अपने लाल रंग की कार से आया और रूपये पैसे की मांग करता हुआ जातिगत गाली गलौज कर झूठे मामले में फसा देने की धमकी दिया था जिस पर 294, 384 भादवि 3 (1) 10 एसटी एससी एक्ट का घटित होने का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित सुनील चौधरी के अनुसार 31 दिसंबर 2022 को वह अपने पूर्व शासकीय आवास वन परिसर कलोनी मरवाही के सामने गौरेला से आये महेन्द्र सिंह चौहान एवं शुभाशु चौहान के साथ परिसर में ही आवास निर्माण के संबंध में काम के बारे में बात कर रहे थे उसी समय पत्रकार सुशांत गौतम अपने लाल कार से मेरे घर के पास जह पर हमलोग खड़े थे आया और आवाज देकर बुलाया और खुद भी गाडी से उतर गया। मुझसे कहने लगा की तुम लोगों ने भष्टाचार करके बहुत पैसा कमाया है हमारी ओर भी ध्यान दिया करों नही तो जानते हो ना मुझे जिसको चाहू ठीक कर सकता हू। मैंने कहा भईया मै तो छोटा कर्मचारी हू क्या भष्टाचार करूंगा ।आप सब जानते फिर भी ऐसा कह रहे हो। इतने में सुशांत गौतम गुस्से में आकर कहने लगा ज्यादा होशयारी मत कर ।न्यू ईयर है ।इतना दूर आया हू डीजल पेट्रोल भी लगता है। दारू सिगरेट का भी पैसा लगेगा ।मेरे दोस्त भी रहते है गगनई नेचर कैंप में इंतजाम कराओ। वही पार्टी करेंगे दारू पियेंगे कुछ खर्चा दो। मैने कह कि नेचर कैंप बिना डी एफ ओ साहब के परमिशन नही हो सकता। जिस पर उसने कह ठीक है। तो 20 हजार रूपये दो ।मैने कहा भईया मेरे पास नही है। महिने आखरी दिन चल रहा है ।सैलरी भी नही मिली है जिसके बाद सुशांत गौतम उत्तेजित होकर मुझे जाति सूचक गाली देते हुये कहा ज्यादा होशयारी करेगा तो तेरी नौकरी खा जाऊंगा। सस्पेंड करा दूंगा जानता है। ना मुझे उसके गाली एवं जाति सूचक संबोधन से मुझे काफी ग्लानि हुई। मैं डर के कारण वह पर खड़े देख रहे व पूरी बात सुन रहे महेन्द्र सिंह चौहान से दो हजार रूपये उधार मांगा और उसे देने लगा तो कहने लगा कि दारू पीने के लिये पैसा मांगा हू। कच्ची नही पिउंगा। 20 हजार रूपये दे, जिस पर मैने हाथ जोडकर कह कि भईया मेरे पास इतने ही पैसा है आप साहब लोग से बात कर लो मेरे दो हजार देने पर उसे रखते हुये कह कि न्यू ईयर के बाद तेरा क्या हाल करता हू गगनई नेचर कैंप में मेरा इंतजाम नही कर रहा है। बहाना बना रहा है। गगनई नेचर कैंप की ऐसी खबर लगाउंगा की तु और तेरा डी एफ ओ मेरे पीछे घुमोगे। घटना को महेन्द्र सिंह चौहान एवं शुभांशु चौहान गौरेला निवासी देखे और सुने है । जिसके संबंध में पूर्व में थाना मरवाही व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया हू। पीड़ित शिकायतकर्ता वनरक्षक सुनील चौधरी कि इसी रिपोर्ट पर दिनांक 9 मई 2023 को मरवाही थाना प्रभारी लता चौरे ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जाता है कि मरवाही पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment