*वर्षाकाल में भी व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है बिलासपुर मंडल |*
*मंडल द्वारा प्री-मानसून अनुरक्षण के कार्य तीव्रगति से पूरे कराये जा रहे हैं |*

बिलासपुर :- ( वायरलेस न्यूज़ 14 जून 2025 )
रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान भी सुगम एवं निर्बाध रूप से व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु प्री-मानसून तैयारी के कार्य तीव्र गति से पूरे कराये जा रहे हैं |
मंड़ल रेल प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमन रखने और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्शनों के जलभराव वाले स्थानों, बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों, साइड ड्रेन, पुलों में पानी निकासी के रास्तों, पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया गया है | जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी हेतु पाइप लगाए गए हैं | बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों के पास स्खलन को रोकने तथा बोल्डर गिरने वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर सभी ढीले बोल्डर हटा दिए गए हैं। पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली को पटरियों में आने से रोकने हेतु ड्रेन को डायवर्ट किया गया है | इसके साथ ही साथ नालियों तथा ड्रेन प्रणाली के आसपास के कचरों को हटाकर विशेष सफाई कराई गई है | सभी संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे मोबाइल/स्थिर गश्ती दल तैनात किए जा रहे हैं। तूफान के दौरान ट्रैक पर गिरने वाले पेड़ों को हटाने/छंटाई/काटने का काम पूरा किया जा रहा है। ट्रैक सर्किट वाले क्षेत्रों में स्टेशन/यार्ड में क्रॉस और अनुदैर्ध्य नालियों की व्यवस्था की गई है। ट्रैक सर्किट वाले क्षेत्रों में काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में कर्मचारियों को परामर्श भी दिया गया है।
इसके अलावा मंडल के सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा मानसून पूर्व सावधानी अभियान चलाया गया है, जिसके तहत समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओ.एच.ई.लाइन, सम्बद्ध उपकरणों, सिग्नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण एवं जांचकर आवश्यकतानुसार उनका अनुरक्षण किया गया है, जिससे बारिश के दौरान भी रेल परिचालन निर्बाध और सुचारू रूप से चलता रहे ।
मंडल में अत्यधिक बारिश की स्थिति में उपयोग के लिए मानसून रिजर्व सामग्री जैसे मालगाड़ी के डिब्बों में रेती एवं पत्थर, गिट्टी आदि जमा कर संबन्धित स्थानों पर रखी गई है जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से आसानी से निपटा जा सके |
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
