वायरलेस न्यूज ब्रेकिंग
ब्रजराजनगार स्टेशन में मालगाड़ी की दो बोगी पटरी से नीचे उतरा, मेल और समरसता एक्सप्रेस रायगढ़ में खड़ी है


(अमित मिश्रा/अनिल आहूजा )
बिलासपुर/रायगढ़ बृजराजनगर रेलवे स्टेशन में मालगाड़ी का दो रैक पटरी से उतर जाने से मेन लाइन का आवागमन बाधित हुआ है। जिसके चलते 12151कुर्ला हावड़ा समरसता एक्सप्रेस और 12810 मुंबई हावड़ा मेल क्रमश प्लेटफार्म नंबर 1और 2 में रायगढ़ स्टेशन पर खड़ी है। इसी प्रकार आजाद हिन्द एक्सप्रेस हिमगिर स्टेशन में खड़ी है। गीतांजलि सुपर फास्ट ट्रेन के बृजराजनगर क्रासिंग के बाद लगभग 9.45 बजे रात की है।
बताया जाता है की खाली मालगाड़ी झारसूगड़ा की ओर जा रही थी तभी यह घटना हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी बृजराजनगर स्टेशन से गुजरते समय दो बोगी पटरी से नीचे उतर गई पूरी मालगाड़ी खाली थी। दुर्घटना के हूटर बजने से लोगों को मालूम हुआ कि कुछ दुर्घटना हुई है।
मेन लाइन को क्लियर करने के लिए रिलीफ ट्रेन झरसुगड़ा से पहुंच गई है रास्ता साफ होते ही सभी ट्रेनों को रवाना कर दिया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *