● *एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर बिना रॉयल्टी चल रही वाहनों पर प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर की कार्यवाही
*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कल विशेष अभियान दौरान प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकप्वाइंट लगाकर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा वाहनों की जांच किया जा रहा था । इस दौरान बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 6 ट्रेलर वाहनों को पकड़ा गया है । कोतरारोड़ पुलिस ने जांच में पकड़े 06 ट्रेलर वाहन – (1) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2711(2) ट्रेलर क्र.CG- 13 AT-2811(3) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-2511 (4) ट्रेलर क्र.CG-13 AR-4411 (5) ट्रेलर क्र.CG-13 AT-3011(6) ट्रेलर क्र.CG-13 AT- 2211 पर *धारा 102 सीआरपीसी* की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विस्तृत जांच कार्यवाही के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द वाहनों को किया गया है । प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार,आरक्षक संजीव पटेल, सुरेंद्र भगत, मुकेश चौबे शामिल थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
