–विधान सभा के वर्ष 2026 के कैलेण्डर एवं डायरी (दैनंदिनी) का विमोचन.
-विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया विमोचन.
———————————————–
रायपुर, (वायरलेस न्यूज 02/01/2026)
मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने शंकर नगर स्थित ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के वर्ष 2026 के कैलेण्डर एवं डायरी (दैनंदिनी) का विमोचन किया । इस अवसर पर मान. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप,मान. मंत्री श्री खुशवंत साहेब,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे,एवं मान. विधायक श्री सुनील सोनी,श्री पुरंदर मिश्रा,श्री मोतीलाल साहू ,विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा एवं मान.अध्यक्ष के सचिव श्री विक्रम सिसोदिया विधान सभा भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी के छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्षीय कार्यकाल के दो वर्ष महत्वपूर्ण कार्य एवं उपलब्धियां’’ शीर्षक से पुस्तक का विमोचन भी किया गया ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की संकल्पना के अनुरूप छत्तीसगढ़ विधानसभा के कैलेण्डर एवं डायरी (दैनंदिनी) को नये स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें भारतीय संविधान की चित्रगाथा, छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ पर मान. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का विधान सभा आगमन एवं मान. विधायकों को संबोधन, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित नवीन विधान सभा भवन का लोकार्पण, नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘भारत रत्न’’ एवं पूर्व प्रधान मंत्री मान. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण, मान. विधायकों एवं मान. पत्रकारों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन तथा छत्तीसगढ़ विधान सभा के अन्य विशिष्ट अवसरों के छायाचित्रों को समावेशित किया गया है।
इस अवसर पर विधान सभा की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित श्रीमती कीर्ति सिसोदिया द्वारा निर्मित एवं निर्देशित वृत्त चित्र का भी विमोचन किया गया।
—00—
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
