रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) विधायक प्रकाश नायक ने बुधवार को कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए बरमकेला विकासखंड में 2 करोड़ 43 लाख की लागत से बनने वाले बीटी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।साल्हेओना भारत माता चौक से ग्राम दादरपाली तक बनने वाले बीटी रोड़ निर्माण कार्य का शिलान्यास कर विधायक ने ग्रामवासियों को बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को पूरे गुणवत्ता के साथ इस सड़क का निर्माण किये जाने के लिए निर्देशित किया ।
ज्ञात रहे कि ग्राम साल्हेओना भारत माता चौक से दादरपाली तक सड़क निर्माण किये जाने की माँग ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी परंतु किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा था।जन प्रतिनिधियो की उदासीन रवैये के कारण इस मार्ग में आने जाने वाले लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था।जर्जर मार्ग से परेशान इन क्षेत्रवासियों की समस्या को विधायक प्रकाश नायक ने पूरे गंभीरता से लिया और शासन को इसका प्रस्ताव भेज कर नये सिरे से सड़क निर्माण किये जाने की स्वीकृति दिलाई।बुधवार को शासन के कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विधायक प्रकाश नायक ने यहां 2.50 किलोमीटर तक बनने वाले बीटी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।मौके पर पी डब्ल्यू डी के अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार ने समय सीमा पर इस सड़क निर्माण कार्य को पूरा किये जाने के लिए आश्वस्त किया।इस मौके पर मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, सरपंच हरिशंकर सिदार,उग्रसेन साहू,युवराज चौधरी,रविचंद पटेल,लोकेश यादव,लक्ष्मी प्रसाद पटेल,ईश्वर साहू,भुवन विजय,गुलशन विजय,रघुनाथ सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
