जशपुर (सुनीता गुप्ता वायरलेस न्यूज़) कुनकुरी के सलियाटोली स्थित गायत्री मंदिर में कुनकुरी विधायक श्री यू डी मिंज जी ने गायत्री परिवार के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जो कि19 से 21अक्टूबर तक आयोजित है में उपस्थित हुए। उक्त बैठक में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री काशीराम श्रीवास,नरेश यादव,संजय नायक, श्रीमती शशि पैंकरा,श्याम सुंदर दुबे जी, सलियाटोली उपसरपंच पंकज गुप्ता,सुधीर सिन्हा, आशीष सतपथी, नीरज पारीक भी बैठक में उपस्थित हुए

अपने उद्बोधन में विधायक महोदय ने सात्विक जीवन ,नशा मुक्ति , युवाओ का कल्याण युवाओ के जीवन के विकास नारी कल्याण एवम नारियो के सर्वांगीण विकास के लिए गायत्री परिवार द्वारा चलाये गए युग निर्माण एवं समाज निर्माण के अभियान की प्रशंसा की एवम उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योजनाओ को निरन्तर लागू करे और आगे भी इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर निरन्तर किया जाए जिससे युवाओं को सर्वांगीण विकास हो सके।गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए महोदय को कहा जिसे उन्होंने जल्द करवाने की बात कही।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *