बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़) तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस भवन में बर्बरता पूर्वक हुए पुलिस लाठीचार्ज का शिकार हुए बिलासपुर शहर के जुनी लाइन निवासी अकबर अली लाठियों की मार से लगी चोट से अब तक भुगत रहे है और तो और अकबर अब लकवा ग्रस्त भी हो गए है।जिससे चलने फिरने लायक भी नही रहे।

इसी दौरान जब अनवर के हालत की जानकारी शहर विधायक श्री शैलेश पांडे को हुई। तो उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से इस बाबत चर्चा की। और उनसे आग्रह किया कि प्रदेश शासन की तरफ से अकबर अली को मदद और सहायता उपलब्ध कराएं। शहर विधायक कि इस गुहार का नतीजा सुखद रहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अकबर अली के उपचार के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई। जिसका चेक उन्हें दो-चार दिनों में प्राप्त हो जाएगा। वहीं शहर विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अकबर के इलाज पर जो भी राशि खर्च होगी वह प्रदेश शासन वाहन करेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *