अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में चोरी करते तीन लोग आरपीएफ़ के हत्थे चढ़े रेल्वे न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल

On: June 25, 2022 9:10 AM
Follow Us:

वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में चोरी करते तीन लोग आरपीएफ़ के हत्थे चढ़े रेल्वे न्यायालय ने तीनों को भेजा जेल

रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) डब्ल्यू आर एस रायपुर में दो ट्रकों से माल खाली कर वापस लौट रहे तीन लोगों ने ट्रक में रेल्वे का लोहा चोरी ले जाते हुए आरपीएफ़ टीम ने रोककर पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार करने पर उन्हें पोस्ट लेकर टीम आई और तीनों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर रेल्वे के न्यायालय में पेश किया गया ।जहाँ से तीनों को जेल भेजने के आदेश माननीय विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट ने पारित किया। इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट डब्ल्यू आर एस प्रभारी निरीक्षक दिलीप बस्त्या ने वायरलेस न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में दिनांक 23 जून 22 को डब्ल्यू आर एस मेन गेट से दो ट्रक माल खाली करने के लिए अंदर गए हुए थे उसी दौरान उप निरीक्षक एस आर मरकाम व प्रधान आरक्षक अखिलेश कुमार एवं आरक्षक राजीव कुमार को मुखबिर से सूचना मिलने आधार पर वैगन रिपेयरिंग शॉप स्टोर के पास निगरानी के दौरान देखा कि तीन व्यक्ति कुछ वजनी सामान लेकर ट्रक की तरफ बढ़ रहे हैं तब जाकर उन्हें रोका गया पूछताछ पर उन्होंने बताया स्टोर के बाजू में रखे हुए रेलवे के सामान से कुछ सामान चोरी कर लेकर जा रहे हैं तब साहब द्वारा अधिक पूछताछ करने पर उन लोगों ने अपना नाम धनंजय साहनी गोवर्धन यादव व धर्मेंद्र गिरी बताया पूछताछ के दौरान बताया कि इसी जगह और माल चोरी कर ट्रक में छुपा कर रखे हैं और ट्रक में रखे सामान को दिखाया जिसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी दिलीप बस्त्या को दिया गया और उक्त आरोपियों को माल सहित आरपीएफ पोस्ट डब्ल्यू आर एस लाया गया जहां पर उनके विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट डब्ल्यू आर एस में अपराध क्रमांक 05/2022धारा3 आरपीयूपी एक्ट दिनांक 23/06/2022 के तहत कार्यवाही कर माननीय विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर भेजा गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरपीएफ़ की इस कार्यवाही से चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

Leave a Comment