अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*शक्ति संस्कृति जागृति * के साथ हम सेवा लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करेंगे: मीता घटक *बेंगाली लेडीज़ क्लब बिलासपुर के नये सत्र की अध्यक्षा बनी मीता घटक*

On: July 28, 2023 4:43 PM
Follow Us:

*बेंगाली लेडीज़ क्लब बिलासपुर का २९ वाँ स्थापना दिवस* संपन्न

*फाउंडर मेंबर्स का हुआ सम्मान *

*शक्ति संस्कृति जागृति * ध्येय वाक्य के साथ लक्ष्य निर्धारित

बेंगाली लेडीज़ क्लब बिलासपुर की नई कार्यकारिणी ने पदभार सम्भाला

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बेंगाली लेडीज़ क्लब बिलासपुर का २९ वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। दीप प्रज्वलन कर बांग्ला गीत संगीत नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर मीता घटक अध्यक्ष , रिंकु गांगुली सचिव , पापिया कोषाध्यक्ष व मंजू सह कोषाध्यक्ष मनोनीत हुई। निवृतमान अध्यक्षा शिबानी बोस ने नई कारिणी को पदभार सौंपा व शुभ कामनाएँ दी। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मीता घटक ने कहा अच्छी शिक्षा के अभाव में महिला शोषित एवं अच्छे स्वास्थ्य के अभाव में महिला पीड़ित होती हैं। आगामी सेवा कार्यों में किशोरी शिक्षा व किशोरी स्वास्थ्य को प्रमुखता दी जाएगी । हमारे क्लब के ध्येय वाक्य *शक्ति संस्कृति जागृति * के साथ हम सेवा लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर वाणी राव उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा पुराने समय से ही बंगाल की महिलायें साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार में हमेशा सहभागी रही हैं उसी समृद्धशाली परंपरा को यहाँ भी पुरानी पीढ़ी ने बखूबी निभाया है , नई पीढ़ी भी इसी विरासत व दायित्त्वों का निर्वहन करेंगी ऐसी आशा है।
सचिव रिंकु ने आगामी कार्यकाल के वर्ष भर के प्रस्तावित सेवा कार्यों व कार्यक्रमों का कैलेंडर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर क्लब की संस्थापक अध्यक्षा रेबा डे सरकार , वरिष्ठ एवं अन्य सभी सदस्य गण उपस्थित रहे। क्लब स्थापना के 29 वें वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में संस्थापक सदस्यों को शॉल श्रीफल पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने केक कटिंग कर आपस में बधाइयाँ दी। प्रिया स्मिता पाल,श्रुति राय, शौमिली मलिक, आराध्या पात्रा,अनुज्ञा दास ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और मंच संचालन रीना मुखर्जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य गण विपुला दास, मुनमुन साहा,सोमा दत्ता, तृप्ति भट्टाचार्य,हांसी चटर्जी,रूपा भट्टाचार्य,बिथीका मंडल, कृष्णा गोस्वामी,मौमी राय,गौरी बाघ,पुबाली गुप्तो,रंजना दत्ता,शीला सरकार,मौमी राय,मोनी तिबारी,,वंदना दास,विजया भट्टाचार्य,काकूली सेन,स्वाती चक्रवर्ती, पारोमीता चक्रवर्ती,मीरा हालदार,सपना चक्रवर्ती,मौसमी चटर्जी,रत्ना, चंद्रीमा,जोइता, अंजलि बैनर्जी,रीता विश्वास,अंजली चटर्जी,शिखा चक्रवर्ती,रिंकू डे,शिखा दत्ता,सोमा चक्रवर्ती, दीप्ति दत्ता,गौरी दत्ता, शुभ्रा मुखर्जी,काकोली गुप्तो, इंद्रानी, संध्या साहू,अदिती जग्यासी,अनीता दत्ता,पुर्नीमा चौधरी,श्रुति दत्ता,तनीमा राय, प्रीति बोस व बड़ी संख्या में समाज व शहर के विभिन्न सामाजिक , साहित्यिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment