रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) ।दिनांक 23/10/2021 को थाना चक्रधरनगर में दुष्कर्म की पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर जिला कोरबा निवासी जीतु टेवानी के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । पीड़िता बताई कि दिसम्बर 2016 में दक्षिण भारत की यात्रा पर गई थी जिसमें जीतु टेवानी टूर मैनेजर था । उसी दौरान उससे जान पहचान हुआ दोनों फोन से बात-चीत करते थे । जीतु टेवानी रायगढ़ दो-तीन बार मिलने आया, अगस्त 2017 में घर आया और शादी करने का प्रस्ताव रखकर घरवालों की गैरमौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद बाहर घूमाने जाने और ईलाज के बहाने ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता था । पिछले पांच वर्षो से जीतु टेवानी शादी करने से टाल मटोल कर शारीरिक शोषण कर रहा है । पिछली बार जीतु टेवानी घर आया तो उससे शादी करने कहने पर फिर से समय मांगा था, दो माह बीत जाने के बाद उसके घर कोरबा दिनांक 22.10.2021 को जाने पर जानकारी हुआ कि जीतु टेवानी अपने सामाज की लड़की से शादी कर लिया है । अपने घर पर रायगढ़ से पहुंची युवती को देखकर जीतु टेवानी मारने पीटने को धमकी देकर घर से भगा दिया , तब युवती अपने माता पिता को बताई और रायगढ़ वापस आ गई । पीड़िता के लिखित आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 562/2021 धारा 376, 506 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
