बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 22 दिसम्बर 2021। शीतलहर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले में संचालित शालाओं के समय में परिवर्तन किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दूसरी पाली में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं का समय दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 4.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दूसरी पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं का समय दोपहर 12.45 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक होगा।
एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 4.15 बजे तक होगा। शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शाला संचालित होगी। यह व्यवस्था 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगी।
क्रमांक 1405/अग्रवाल
-0-0-
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
