राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और जोगी परिवार की आत्मीयता अभिभूत हुआ छत्तीसगढ़।

रायपुर,(वायरलेस न्यूज़ 15 जुलाई, 2022:) आज राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार माननीय द्रौपदी मुर्मू जी का छत्तीसगढ़ आगमन कई मायने में ऐतिहासिक रहा। श्रीमती मुर्मू के माननीय अजीत जोगी जी से और जोगी परिवार से काफी आत्मीय और प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विधायकों से मिलन समारोह के दौरान आज माननीय द्रौपदी मुर्मू जी और जोगी परिवार के बीच की गहरी आत्मीयता देख सभी उपस्थिति जन अभिभूत हुए। राष्ट्रपति उम्मीदवार ने स्वर्गीय अजीत जोगी जी को “अंकल” और विधायिका श्रीमती रेणु जोगी को “आंटी” संबोधित कर पुराने संबंधों को याद किया और प्रोटोकॉल तोड़कर मंच से नीचे आकर विधायिका श्रीमती रेणु जोगी जी को अपने पास बैठने कहा और उनके संग भोजन किया। इस बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने माननीय अजीत जोगी जी की जीवनी “सपनों का सौदागर” भेंट की और पार्टी के तीनों विधायकगण श्रीमती रेणु जोगी, श्री धरमजीत सिंह और श्री प्रमोद शर्मा संग श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को पार्टी का “समर्थन पत्र” सौंपा।
अमित जोगी ने कहा कि “भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला का, देश का प्रथम नागरिक बनना, सबसे स्वर्णिम और युगांतकारी क्षण होगा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के निर्माण की भागीदार बनने को ही अपना सर्वोच्च सम्मान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अपना सबसे बड़ा योगदान मानती है।
उक्ताशय की जानकारी अधिवक्ता भगवानू नायक मुख्य प्रवक्ता
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
