अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने की शासकीय योजनाओं की समीक्षा, आपसी समन्वय बनाकर गंभीरता से करें योजनाओं की मॉनिटरिंग

On: January 15, 2024 9:52 AM
Follow Us:

शासन स्तर पर लंबित मामलों की दें जानकारी, करेंगे समाधान

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज15 जनवरी 2024) कमिश्नर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासकीय योजनाओं और कामों को गंभीरता से लेते हुए उनकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से मैदानी स्तर पर लोगों के जीवन स्तर में बदलाव परिलक्षित होना चाहिए। श्रीमती राजपूत तिवारी ने कहा कि शासन स्तर पर यदि कोई मामला लंबित है तो इसकी जानकारी दें ताकि फॉलो अप कर जल्द स्वीकृत अथवा निराकरण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ।
श्रीमती राजपूत तिवारी के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अफसरों की यह पहली आधिकारिक बैठक थी। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और शासकीय योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली । श्रीमती तिवारी ने कहा शासन की जो प्राथमिकता है वह उनकी भी प्राथमिकता है, और उनका तेजी से अमल होना चाहिए। उन्होंने विभागवार प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। श्रीमती तिवारी ने कहा कि किसानों के ऋण प्रकरण सहकारी बैंक द्वारा त्वरित गति से स्वीकृत किया जाना चाहिए। उन्होंने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में चल रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि 1350 मीटर बाउंड्री वॉल खड़े करना है, जिसमें से 1000 मीटर का काल पूर्ण हो चुका है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि पदोन्नति उपरांत जारी संशोधित आदेश के तहत सभी शिक्षक ज्वाइन कर लिए हैं।
कमिश्नर ने बैठक में धान खरीदी की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कुछ ही दिन धान खरीदी के लिए रह गए हैं, ऐसी स्थिति में गैर किसान लोग भी अपना धान खपाने का प्रयास करेंगे। इन पर कड़ी निगरानी रखा जाए ताकि गैर लोग धान बेच ना सके। इस प्रक्रिया में वास्तविक किसानों को कोई दिक्कत भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना सतत रूप से क्रियाशील रहना चाहिए अधिकारी गण टीम भावना के साथ योजनाओं को संचालित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर श्री अभिषेक साहू, श्रीमती अर्चना मिश्र सहित सभी विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment