Entertainment Job Mobile Watch Laptop Tech Business Sports Social Media Car Bike Travel Politics Loan Lifestyle Movie Yojana

स्मार्ट सिटी रोड पर सड़क हादसे में दिवंगत रुद्र प्रताप शर्मा को कैंडल मार्च निकालकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

On: July 13, 2026 5:14 PM
Follow Us:

संजीवनी हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में दिवंगत रुद्र प्रताप शर्मा को कैंडल मार्च निकालकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) संजीवनी हॉस्पिटल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में असमय काल के गाल में समा गए युवा रुद्र प्रताप शर्मा की स्मृति में सोमवार शाम सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति के तत्वावधान में शारदा माता मंदिर, स्मार्ट सिटी रोड पर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर रुद्र प्रताप शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण गमगीन रहा और सभी की आंखें नम दिखाई दीं। उपस्थित नागरिकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, तेज रफ्तार एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े।

श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप, सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी, सचिव मनीष गुरुवाणी,अमर रुपानी, मनीष लाहौरानी, रवि बजाज, गनी बॉस, संतोष ढीमर, मोहन सामनानी, विकास सामनानी, सुजुकी सुनील चंद्रा, राहुल माणिकपुरी, करण कुर्रे, डागा यादव, भरत निर्मलकर, रितेश सिंह, राजा ढीमर, प्रहलाद ढीमर, अमित मसीह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सिंधु जनजागरण संघर्ष समिति ने दिवंगत रुद्र प्रताप शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां सदैव सभी के हृदयों में जीवित रहेंगी तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर ने न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा में शुरू की शीतल जल सेवा, विधायक अमर अग्रवाल ने कहा संवेदनशीलता एवं सेवा भावना उत्कृष्ट उदाहरण

सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार, भाजपा सरकार ने छात्राओं के भविष्य को किया सशक्त – अमर अग्रवाल

Leave a Comment