चुनाव प्रभारी बंसीलाल के द्वारा 5 सदस्यीय टीम के गठन के बाद लिया गया निर्णय!
बिलासपुर-(वायरलेस न्यूज़)
पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी की पूज्य पंचायत भवन में आम मीटिंग रखी गई जिसमें पिछले कार्यकाल के आय- व्यय का विवरण दिया गया तत्पश्चात मुखी हरीश भागवानी ने अपने कार्यकाल का इस्तीफा सौंपकर पुनः नया चुनाव कराने की जिज्ञासा जाहिर की सर्वसम्मति से बंसीलाल पंजवानी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
बंसीलाल के द्वारा 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया जिसमें विजय गंगवानी, रमेश मेंहरचंदानी, मूलचंद वाधवा परमानंद गिडवानी एवं चंद्रलाल पृथयानी को चुनाव समिति में रखा गया। उसके पश्चात
नानक खटूजा द्वारा हरीश भागवानी का नाम फिर से रखा गया।
इसके पश्चात अन्य कोई भी प्रत्याशी ने दावेदारी अथवा आपत्ति जाहिर नही की इस स्थिति में हरीश भागवानी को 2 साल के लिए सर्वसम्मति से पुनः पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया सिंधी कॉलोनी जन जागरण समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष का कार्यकाल हरीश भागवानी के नेतृत्व में बहुत ही अच्छा रहा जिसके कारण सर्वसम्मति से हरीश भागवानी को फिर से सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
