बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 7 जून) ग्रीष्मअवकाश के बाद हाईकोर्ट 7 जून को खुल गई है। पक्षकारों के अधिवक्ता आगामी आदेश तक ऑनलाइन जुड़कर पैरवी करेंगे।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के निर्देश पर गुरुवार को मामलों की सुनवाई के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है, जो आज से लागू होगा। पहली डबल बेंच में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस पार्थ प्रतिम साहू तथा दूसरी डबल बेंच में जस्टिस मदन मोहन श्रीवास्तव व जस्टिस विमला सिंह कपूर होंगे। इसके अलावा 10 सिंगल बेंच कार्य करेंगे। इनमें जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस संजय के अग्रवाल, जस्टिस पी सैम कोसी, जस्टिस संजय अग्रवाल, जस्टिस आरसीएस सामंत, जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल, जस्टिस गौतम चौरड़िया, जस्टिस रजनी दुबे, जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास व जस्टिस एनके चंद्रवंशी हैं।
मुख्य न्यायाधीश की डबल बेंच में सभी रिट मैटर, रिट अपील, जनहित याचिका, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका तथा टैक्स के मामलों की सुनवाई होगी। दूसरी डबल बेंच में सभी सिविल मामले, कंपनी अपील, कमर्शियल प्रकरण व सभी क्रिमिनल अपील के प्रकरणों की सुनवाई होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश इस बार एक सप्ताह पहले 10 मई से शुरू किया गया था। रजिस्ट्रार जनरल द्वारा आज जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी देते हुए बताया गया था कि यह निर्णय कोविड के चलते कय्या गया था।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो
छत्तीसगढ़August 5, 2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*
