हाथी मानव द्वंद को लेकर छत्तीसगढ़ ओडिसा और झारखंड राज्य की बैठक राउरकेला में हुई ,छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया


रायपुर (वायरलेस न्यूज़)हाथी विचरण एव मानव हाथी द्वंद प्रबन्धन पर एक अंतरराज्यीय समन्वय की बैठक ओडिसा राज्य के राउरकेला में आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन ओडिसा वन विभाग द्वारा किया गया और इसमें ओडिसा सहित छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के वन अधिकारियों ने लिया। बैठक में मानव हाथी द्वंद मुद्दे और विभिन्न राज्यों में हाथी को लेकर आ रही समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
वन मंत्री मो.अकबर के निर्देश पर प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में छतीसगढ़ के वन विभाग के प्रतिनिधि मंडल ने भी बैठक में हिस्सा लिया।सरगुजा से मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव केनी माचियो, डीएफओ जशपुर कृष्ण जाधव सहित कई अधिकारी यों ने हिस्सा लिया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *